मथुरा, मई 12 -- थाना जमुनापार पुलिस ने चेकिंग के दौरान दूधाधारी फाटक के समीप जयपुर बरेली हाईवे अंडर पास से सोमवार सुबह चोरी करने वाले गिरोह की महिला समेत दो को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी किये गये जेवर,नकदी व आधार कार्ड आदि बरामद कर चालान किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार विदेश त्यागी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे चौकी प्रभारी लक्ष्मीनगर मिथलेश उपाध्याय, उप निरीक्षक अनिल कुमार तेवतिया, विकास कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर दूधाधारी फाटक के पास जयपुर बरेली हाईवे अंडर पास से चेकिंग के दौरान चोरी करने वाले गिरोह में शामिल महिला के अलावा शशि कपूर निवासी नगला हरिया, सासनी, हाथरस को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- बंद मकानों में चोरी करने वाला गिरोह हत्थे चढ़ा प्रभारी निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.