इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा। चोरी के एक मामले में कोर्ट ने 10 महीने की सजा सुनाई है। घटना दो साल पहले भरथना कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। भरथना थाना पुलिस ने वर्ष 2023 को अनूप कुमार उर्फ बउआ निवासी सण्डलपुर थाना लवेदी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया था। विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोप सही माना और अनूप को 10 महीने की सजा व एक हजार रुपये अर्थदंड का आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.