पूर्णिया, अगस्त 15 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। हार्डवेयर दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का जलालगढ़ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को चोरी के हार्डवेयर सामान और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूर्णिया जिला के साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ-2 कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि जलालगढ़ एवं चंपानगर थाना क्षेत्र में हार्डवेयर दुकानों में चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले में जलालगढ़ थाना में कांड संख्या 163/26 और चंपानगर थाना में कांड संख्या 103/26 दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- चेन छिनतई और बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार उन्होंने बताया कि तीन अगस्त की रात जलालगढ़ थाना क्षे...