उन्नाव, अप्रैल 27 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली, स्वॉट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने इंडियन ढाबा से आगे हुसैन नगर स्थिति नहर की पटरी के पास रविवार सुबह दबिश देकर घर से लाखों के जेवरात चोरी करने वाली किराएदार महिला व सर्राफ को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने 20 लाख कीमत के चोरी के जेवरात व 1.75 लाख रुपये बरामद किया है। कोर्ट आदेश पर पुलिस ने महिला व सर्राफ को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले से संबंधित दो आरोपितों को जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।लाइन सभागार में रविवार दोपहर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि शहर के एबीनगर मोहल्ला निवासी भाजपा सभासद पति मनीष शुक्ला उर्फ सौरभ पुत्र विजय कुमार ने 23 अप्रैल को तहरीर देकर बताया कि पूर्व में रहने वाले किरायेदार राज पांडेय व उनकी पत्नी इंदू ने घर...