जौनपुर, फरवरी 24 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोपखुर्द गांव में बंद पड़े मकान से नगदी, जेवरात और घरेलू सामान चोरी करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। घटना दो फरवरी की रात की है। गृहस्वामी परिवार सहित मकान में ताला बंद कर कोलकाता गए थे। इसी दौरान चोर घर में घुसे और कमरों तथा तीन पेटियों के ताले तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता सुनीता मिश्रा पत्नी विष्णु मिश्रा निवासी कोपखुर्द की तहरीर पर गांव के ही चंदन मिश्र पुत्र स्वर्गीय रामजनम मिश्र और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार तलाश के बाद सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने चंदवक बाजार स्थित दशमी गली से आरोपी चंदन मिश्र को पकड़ ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.