मऊ, फरवरी 19 -- चिरैयाकोट। थाना के ग्राम भीखमपुर में रिटायर्ड राजस्व अमीन कैलाश नाथ मिश्रा के बंद मकान से अज्ञात चोरों ने गत दिवस रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। चोरी का भरपूर प्रयास किए। परन्तु अंदर कमरों का ताला आलमारी तोड़ने में नाकाम रहे। जिसके चलते चोरों को खाली हाथ बैरंग लौटना पड़ा। घटना कि जानकारी होने पीड़ित ने गुरुवार को थाने में लिखित सूचना दी। बताया कि इसके पूर्व भी उनके घर में कई बार चोरी और 2007 में डकैती और पुत्री की हत्या भी हो चुकी है। थानाध्यक्ष सुबाष चंद्र का कहना है कि प्रकरण में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच पड़ताल में जुटी हुई है। चोरी का प्रयास करने वाले चोर बहुत जल्दी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.