गंगापार, मार्च 2 -- इलाके में एक टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़कर सोलर पैनल चोरी करते समय अलार्म बजने लगा तो लोग जग गए। शोर सुनकर चोर मौके से भागे। एक चोर कटीले तार में फंस कर जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया। कंपनी के फील्ड आफिसर ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर खास में एक निजी कंपनी द्वारा टावर लगा हुआ है। जिसकी सुरक्षा फील्ड स्पोटिंग इंजीनियर शिवानन्द मौर्या करते हैं। रविवार की रात कुछ चोर पैनल चोरी करने की नीयत से टावर पर चढ गए। फायर स्मोक का आलर्म बजने से चोर घबरा गए। भागने लगे एक चोर कटीले तार में फंस कर बुरी तरह घायल हो गया जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया। सोमवार को कंपनी के फील्ड आफिसर सूर्य प्रकाश तिवारी ने मऊआइमा थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.