मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बगही चौक स्थित विशुनदेव महतो की किराना दुकान के शटर को गैस कटर से काटकर चोरी करते एक चोर रंगेहाथ पकड़ा गया, जबकि तीन भागने में सफल रहा। पकड़ा गया चोर पानापुर करियात निवासी मुनटुन झा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मालवाहक ऑटो पर लोड चोरी का सामान और आरोपित को हिरासत में ले लिया। मामले को लेकर दुकानदार विशुनदेव महतो ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात बगही निवासी पूर्व मुखिया सह वर्तमान जिला पार्षद प्रतिनिधि मोहन प्रसाद केसरी की सूचना पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मुनटुन झा को पकड़ लिया गया, जबकि तीन चोर भाग गए। मुनटुन झा चालक बताया जा रहा है। मालवाहक ऑटो पानापुर करियात का है। पुलिस ने गाड़ी के मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि चालक शनिवार से ही गाड़ी लेकर ...