भागलपुर, जून 8 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के जीताडीह गांव में एक घर से गेहूं की बोरी चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामला रविवार की सुबह करीब दस बजे की है। ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक बाइक से आया और पहले गांव का एक-दो चक्कर बाइक से लगाया, फिर गांव के पश्चिम छोर पर मुख्य सड़क किनारे सुनील कुमार के घर के बाहर रुक गया। घर में किसी को नहीं देखने पर वह घर के अंदर घुस गया और कमरे में रखे एक बोरी गेहूं बाइक पर लोड कर लिया। ग्रामीणों ने देखकर शोर मचाया, तभी गांव के कुछ युवक ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा फिर इसकी सूचना गोराडीह पुलिस को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...