बलरामपुर, मई 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की सतर्कता और ग्रामीणों की सक्रियता से बिजली के तार चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। 33 केवी विद्युत लाइन का तार काट रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया बिजली का तार भी बरामद हुआ है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशनुपुर खैरहनिया से एनएच-730 को जोड़ने वाली सड़क के किनारे स्थापित बंद पड़ी 33 केवी विद्युत लाइन के गिरे तारों को 24 मई शाम करीब पांच बजे एक युवक कटर से काट रहा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे मीटर रीडर कैलाश दुबे की नजर तार काटने वाले आरोपी पर पड़ गई। कैलाश दुबे ने तत्काल शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से अवर अभियंता दयाराम सि...