मोतिहारी, अप्रैल 25 -- कुंडवा चैनपुर,निसं.। कुंडवा चैनपुर पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में चोरी की बाइक के साथ एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति आकाश कुमार ढ़ाका थाना क्षेत्र के बड़हडवा सीवन का रहने वाला है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पीएसआई सुबोध कुमार दिवा गश्ती के क्रम में वाहन जांच कर रहे थे। उक्त बाइक को रोककर जब एचएचडी मशीन से नम्बर की जांच की गयी तो उक्त बाइक पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा मलदहिया निवासी शिक्षक नवल किशोर प्रसाद की निकली। सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि उक्त बाइक 3 नवम्बर 21 को हरसिद्धि बाजार से चोरी हुई थी। यह भी पढ़ें- कनौदी व मलहचक मोड़ के समीप से दो बाइक की चोरी जिसकी प्राथमिकी हरसिद्धि थाने में दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...