चोरी करते पकड़े गए चाचा को छुड़ाने के लिए भतीजों ने की फायरिंग
गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मसूरी थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में चोरी करने गए एक युवक को मकान मालिक ने पकड़कर बंधक बना लिया। आरोपी के साथी मौके पर पहुंचे और मकान मालिक को डराते हुए फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी मसूरी अजय कुमार ने बताया कि नाहल गांव के मोहल्ला दिल्लीवाला में रहने वाले तमकीन गांव में ही नए मकान का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार रात कुछ अज्ञात युवक उनके निर्माणधीन मकान में घुस गए और वहां पड़ा सरिया चोरी कर लिया। आहट होने पर तमकीन और उनके परिजन मौके पर पहुंचे और चोरी कर रहे पड़ोसी वारिस नाम के युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी को कमरे में बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दे दी। उधर, शोर शराबा होने पर आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.