कटिहार, जनवरी 29 -- हसनगंज, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर गांव में ट्रांसफार्मर से बिजली समानों की चोरी करने के आरोप में दो शातिर चोर व चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक कबाड़ी वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि मंगलवार की दोपहर पदमपुर गांव से ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से बिजली के सामानों की चोरी करते दो शातिर चोर को रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया था। पुलिस ने दोनों चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजी कलीमुद्दीन उर्फ लेलाह चौक स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापेमारी कर चोरी का सामान व कबाड़ी दुकान चलाने वाला अब्दुल हमीद को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...