कानपुर, जून 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। कानपुर नगर के बिधनू थाना क्षेत्र के जामू गांव से दो भैंस चोरी करके लोडर पर लादकर राजपुर पशु बाजार में बेचने आये तीन मवेशी चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने लोडर कब्जे में लेने के साथ ही एक आरोपित के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है। राजपुर में पशु बाजार लगता है। रविवार की शाम एक लोडर पर दो भैंस लादकर तीन युवक पशु बाजार में बेचने आये थे। ग्राहकों के साथ बातचीत में उनकी बात पर कुछ लोगों को शक हुआ तो चुपचाप सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों को पकड़ कर वाहन और मवेशी समेत थाने लाये। यह भी पढ़ें- पशु क्रूरता व पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त समेत तीन को जेल यहां पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम शैलेन्द्र सिंह उर्फ छोटू पुत्र शिवविजय सिंह,रणदीप पुत्र हरपाल सिंह व रोशन पुत्र हनुमा...