चोरी और लूट करने वाले देवरिया के दो सगे भाइयों पर गैंगस्टर
गोरखपुर, जुलाई 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले देवरिया निवासी दो सगे भाइयों पर शाहपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ गोरखपुर रेंज के चार जिलों गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में सक्रिय होकर संगठित अपराध करने का आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों पर 28-28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शाहपुर पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बाद गैंग लीडर पंचम गौड़ पुत्र नवनाथ गौड़ और उसके भाई मुलायम गौड़ निवासी ग्राम सोपरी खुर्द, थाना गौरी बाजार, जनपद देवरिया के विरुद्ध गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके गिरोह की गतिविधियों से आम लोगों में भय और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.