बाराबंकी, मई 16 -- बाराबंकी। चोरी और नकबजनी जैसी गंभीर वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बाराबंकी पुलिस ने एक सक्रिय गिरोह को इंटर रेंज (आईआर) गैंग के रूप में सूचीबद्ध किया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की आख्या पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार ऐसे गिरोह, जिनके सदस्य अलग-अलग जनपदों या परिक्षेत्रों में सक्रिय होकर चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते हैं, उनके खिलाफ आईआर गैंग का पंजीकरण कराया जाता है। इसी क्रम में थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मनोज कुमार पुत्र स्व. विद्यासागर निवासी ग्राम अटवा को गैंग लीडर बनाते हुए आईआर गैंग-17/2026 पंजीकृत किया गया है।गिरोह में दयाराम, रवीन्द्र उर्फ रवि, उमेश उर्फ अभिषेक, नीलू व विनय कुमार सोनी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह बाराबंकी, लखनऊ और सीतापुर समेत विभिन्न जनपदों में चोरी और नकबजनी क...