संभल, दिसम्बर 22 -- संभल। जनपद में पुलिस ने बेहतरीन कार्य करते हुए चोरी और गुम हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत के 130 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिसमें एक आईफोन भी शामिल था। जिन लोगों के मोबाइल चोरी या गुम हुए थे, पुलिस ने सोमवार को उन सभी को एएसपी कार्यालय पर बुलाया और कार्यक्रम आयोजित कर सभी को उनके मोबाइल लौटाए। चोरी या गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सोमवार को एएसपी कार्यालय सभागार पर सीओ आलोक भाटी के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। सीओ आलोक भाटी ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय से जिले के सभी थानों में साइबर सैल की टीम इस प्रयास में लगी थीं कि जो मोबाइल चोरी या गुम हुए हैं उन्हें बरामद किया जाए। इसी कड़ी में अभी तक 130 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी की...