हाजीपुर, अप्रैल 9 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता बिदुपुर थाने की पुलिस ने अलग-अलग तीन कांडों के आठ अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आठों अभियुक्त बिदुपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी शत्रुघन भक्त के पुत्र अमित कुमार, त्रिभुवन सिंह के पुत्र कुंदन सिंह, संजय शाह के पुत्र मिट्ठू कुमार, फुलहारा गांव निवासी सुनील कुमार के पुत्र सतीश कुमार,सुरेंद्र राय के पुत्र रितेश कुमार, बुलाकी राय के पुत्र अनिल कुमार, दाउदनगर गांव निवासी रामबालक शर्मा के पुत्र संजीत कुमार एवं कुतुबपुर गांव निवासी विमल भगत के पुत्र शैलेंद्र कुमार बताया गया है। पुलिस ने आठों अभियुक्तों को बुधवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने दी। उन्होंने बत...