पूर्णिया, मार्च 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।चोरी एवं गृहभेदन की घटना पर अंकुश के लिए पूर्णिया पुलिस ने विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली है। इसके लिए जिले के सभी थाना, टीओपी एवं ओपी की पुलिस को एसपी स्वीटी सहरावत ने टास्क दिए हैं। इसके तहत जिले की पुलिस को अपने क्षेत्रान्तर्गत चोरी एवं गृहभेदन की घटना से संबंधित पिछले छह महीने के डाटा अध्ययन का निर्देश दिया गया है। इन डाटा के अध्ययन से पुलिस इस नतीजे पर पहुंचने की कोशिश करेगी कि किन क्षेत्रों में चोरी की कितनी घटनाएं घटित हुई है। इसके आधार पर जिले में हॉट स्पॉट चिन्हित की जाएंगे एवं इसके आधार पर चोरी की घटना पर लगाम लगाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी। फिलहाल अन्य राज्यों जैसे तमिलनाडु में चोरी एवं गृहभेदन की घटना पर ब्रेक के लिए की गई पुलिसिंग की व्यवस्था का भी एनलाइस...