बगहा, अप्रैल 2 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग थाना के लोहियरिया चौक के समीप मोबाइल दुकान में दूसरी बार हुई चोरीकांड का उद्भेदन कर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोच लिया है। मामले में पुलिस ने पूर्वी चंपारण के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।उसके पास से दुकान से चोरी हुए तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। इसकी जानकारी गुरुवार को कुमारबाग के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों पूर्वी चम्पारण के घोड़ासहन निवासी सुरज कुमार, दीपू कुमार एवं लक्ष्मण साह हैं। उसकी गिरफ्तारी बुधवार की शाम बेतिया से की गयी। तीनों घोड़ासहन स्थित घर से बेतिया के अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। तीन...