चोरीकांड के 4 अभियुक्त समेत 70 गिरफ्तार
मोतिहारी, अगस्त 11 -- मोतिहारी। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 70 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चोरी कांड के 4, शराब तस्करी में 21, शराब सेवन में 3, वारंट में 26 व विविध कांड में 16 शामिल है। इसमें पूछताछ के बाद 67 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि 6 वारंट का निष्पादन भी किया गया है। वहीं जिले में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में 474 वाहनों से 4,18,500 रुपए का चालान काटा गया है। जबकि 801 लीटर देसी व 13 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 55 वारंटियों की गिरफ्तारी, 81.65 लीटर शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.