चोरी, लूट व छिनतई की घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज तक सिमटी पुलिस की जांच
समस्तीपुर, मई 21 -- रोसड़ा। एक समय मामलों पर त्वरित कार्रवाई कर बदमाशों को सलाखों तक पहुंचाने वाली रोसड़ा पुलिस इन दिनों चोरी, छिनतई और लूट की घटनाओं के खुलासे में फिसड्डी साबित हो रही है। पुराने मामलों के कोर्ट वारंटियों की गिरफ्तारी में सक्रिय दिखने वाली पुलिस हाल के आपराधिक मामलों के उद्भेदन में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पा रही है। इससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। बीते कुछ महीनों में थाना क्षेत्र में चोरी और छिनतई की कई बड़ी घटनाएं हुईं, लेकिन अधिकांश मामलों में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। हाल के दिनों में ढ़रहा स्थित दुर्गा मंदिर से अष्टधातु की प्रतिमा चोरी का मामला हो या फिर सीएसपी संचालक की बाइक की डिक्की से 4 लाख 62 हजार रुपये उड़ा लिए जाने की घटना, दोनों मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.