चोरी, छिनैती व किन्नरों का उत्पात रोकने उतरी जीआरपी की चार टीमें
उरई, जुलाई 31 -- उरई। संवाददाता झांसी कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों में होने वाली चोरी, छिनैती और किन्नरों के उत्पात को रोकने के लिए रेलवे पुलिस ने कमर कसी है।लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए जीआरपी ने चार टीमों का गठन कर कवायद शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी ने बताया कि आरपीएफ से समन्वय स्थापित कर टीमें अपनी अपनी बीट पर काम करेंगी। इंस्पेक्टर स्वयं टीमों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए रिपोर्ट लेंगे। नवागंतुक जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी ने चार्ज लेते ही झांसी कानपुर सेक्शन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा कदम उठाया है। उरई से झांसी कानपुर के अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों का आना जाना रहता है। ऐसे में यात्रियों को सुगम और सुरक्षित पूर्ण यात्रा करने के लिए रेलवे पुलिस ने तैयारी कर ली है। थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी ने बताया कि जिन चार टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.