उन्नाव, मार्च 25 -- बीघापुर। एक महीने के अंदर चोरों ने आधा दर्जन बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस रात गश्त की पोल खोल कर रखी दी है। बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस अंतर जनपदीय चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका को लेकर खुलासे की छानबीन में जुटी हुई है। 23 मार्च की रात बेहटा भवानी तथा ओसिया गांव में हुई चोरी के मामले में सीओ ने दो टीमें गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए है। बेहटा भवानी गांव निवासी रिटायर्ड बीडीओ बेनी माधव चौधरी तथा सेना से रिटायर्ड सूबेदार राम बिलास चौधरी तथा ओसियां में अमित कुमार के यहां हुई चोरी के खुलासा के लिए थाना प्रभारी राजपाल व इंदेमऊ चौकी प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों को लगाया गया है। सीओ मधुप नाथ मिश्र ने बताया कि दोनों टीमों को शीघ्र चोरी खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। इंदेमऊ चौकी प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.