भदोही, अप्रैल 15 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर एवं क्षेत्र में गत माह हुई चोरियों एवं उचक्कागिरी का खुलासा नहीं किया गया। इसके कारण व्यापारियों, दुकानदारों एवं आम आदमी में भय का आलम बना हुआ है। थाना क्षेत्र क्षेत्र में लगातार लगभग एक दर्जन से अधिक चोरी, उचक्कागिरी, लूट की घटनाएं हुईं। पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। एसपी से मामले का संज्ञान लेकर इस दिशा में पहल की मांग किया गया। यह भी पढ़ें- नलकूपों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से किसानों में रोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...