बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- चोरसुआ गांव में 29 से एक दिवसीय अखंड दिव्य महोत्सव ग्रामीणों ने बैठक कर बनायी रणनीति फोटो : चोरसुआ अखंड : गिरियक प्रखंड के चोरसुआ गांव में एक दिवसीय अखंड दिव्य महोत्सव को लेकर बैठक में रणनीति बनाते ग्रामीण। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड की चोरसुआ पंचायत के त्रिवेणीधाम स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में 29 अप्रैल को एक दिवसीय अखंड दिव्य महोत्सव होगा। इसमें गांव की सुख-शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक जागृति के लिए पूजा पाठ किया जाएगा। ग्रामीण 90 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक नंदन प्रसाद उर्फ श्रीचंद जी ने कहा कि अखंड पाठ और भजन-कीर्तन से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह भी पढ़ें- नोनगांव में आज निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा ग्रामीणों का इसमें पूरा सहयोग मिल रहा है। पैक्स अध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि महोत...