मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गायघाट के चोरनियां गोलीकांड को लेकर खुफिया विभाग ने घटनास्थल से बंदूक के छर्रे मिलने का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार खुफिया विभाग की ओर से मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके आधार पर अन्य स्रोतों से फायरिंग की आशंका जताई गई है। पुलिस व ग्रामीणों के साथ हुई भिड़ंत के दौरान गोली से जगतवीर राय की मौत हो गई थी। ग्रामीण की मौत को लेकर परस्पर विरोधी दावे किए जा रहे हैं। तत्कालीन गायघाट थानेदार राजा सिंह ने एफआईआर में ग्रामीणों की ओर से पहली फायरिंग का आरोप लगाया गया है। वहीं,जगतवीर राय के पुत्र अविनाश कुमार ने एफआईआर में तत्कालीन थानेदार राजा सिंह पर अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने भी सिर्फ पुलिस की ओर से फायरिंग किए जाने की बात एसएसपी को बताई ...