पलामू, अप्रैल 12 -- विश्रामपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर सिटी में मजदूरी करने गए पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के चोरटिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर की मौत ब्रेन हेमरेज से शनिवार की देर शाम हो गयी है। मृतक का शव रविवार को पैतृक गांव चोरटिया पहुंचा। इसके बाद गांव के ही श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में विधायक प्रतिनिधि समेत आसपास के ग्रामीण शामिल थे। चोरटिया गांव निवासी 45 वर्षीय सुदर्शन यादव, तीन माह पहले काम करने रायपुर गया था। परंतु बीमारी के कारण जिंदा घर नहीं लौट सका। परिजन सहित गांव के लोग शोक में डूबे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.