हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। शिशु मंदिर प्रांगण चोरगलिया में उत्तराखंड संस्कृति निदेशालय, देहरादून के सहयोग से देववाणी परोपकार मिशन हरिद्वार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक ईश्वर सुयाल ने बताया कि 12 संस्कृति दलों ने भाग लिया, जिसमें कुमाउनी-गढ़वाली नाटक, गायन, भाषण, नृत्य, जागर, छोलिया आदि प्रस्तुतियां दी गईं। प्रथम पुरस्कार एलाइट पब्लिक स्कूल गौलापार (जागर) और हेरीटेज कन्वेंट पब्लिक स्कूल (कुमाउनी नृत्य) को संयुक्त रूप से मिला। द्वितीय स्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (कुमाउनी नृत्य) और तृतीय स्थान हीरा कुंवर पब्लिक स्कूल गौलापार (छोलिया नृत्य) को प्रदान किया गया। विजेताओं को नकद, शील्ड व प्रमाण-पत्र दिए गए। कुमाऊं रेजीमेंट ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि भाजपा नेता कमलेश चं...