गिरडीह, जून 13 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। शुक्रवार देर रात नवडीहा ओपी क्षेत्र के चोरगता गांव में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंज़ाम दिया है। घटना में 25 लाख के गहने व 50 हजार नकद राशि शामिल है। सबसे बड़ी व दिलचस्प बात यह है कि भुक्तभोगी ने इस घटना के पीछे अपने पड़ोसियों को जिम्मेदार बताया है।

घटना का विवरण घटना को लेकर भुक्तभोगी दिलखुश चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण उनका पूरा परिवार घर की छत पर सोया हुआ था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने नीचे पूरे घर को खंगाल डाला। इस दौरान चोरों ने अपने साथ करीब 25 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, भैंस बिक्री के रखे 50 हजार रुपए नगद और सबसे महत्वपूर्ण जमीन के असली दस्तावेज समेट कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे रोज की तरह पूरा परिवार गर्मी की वजह से छत पर सोने ...