चतरा, फरवरी 21 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। चतरा जिले के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुमार उज्जवल दास ने क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर विधानसभा के बजट सत्र में पुरजोर आवाज उठाई है। उन्होंने चोरकारी (पवार ग्रिड) सब स्टेशन से इटखोरी प्रखंड को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग राज्य सरकार से की है। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान में इटखोरी क्षेत्र में बिजली की स्थिति काफी दयनीय है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि चोरकारी ग्रिड से इटखोरी की दूरी कम होने के कारण यदि वहां से लाइन जोड़ी जाती है, तो लो वोल्टेज और बार-बार होने वाले ट्रिपिंग की समस्या से स्थाई निजात मिल सकती है। पवार ग्रिड सब स्टेशन इटखोरी क्षेत्र में बनाया गया है। और इटखोरी को ही बिजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.