सोनभद्र, अप्रैल 15 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर में बुधवार को उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की अध्यक्षता में हुई। व्यापारियों ने धनबाद से कटनी होकर जाने वाली टे्रन को चोपन से होकर जाने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि धनबाद की ओर से आकर कटनी की ओर जाने वाली ट्रेन चोपन न आकर सलइबनवा से ही ओबरा की ओर घूम जा रही है। इससे चोपन के लोगों को कटनी जाने के लिए ओबरा जाना पड़ता है। अगर इस टे्रन को चोपन से होकर चलाया जाए तो व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से टे्रन को चोपन से होकर चलाए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- राजस्थान से झारखंड के बीच नई स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन; चार राज्यों से गुजरेगी, 23 स्टेशनों पर रुकेगी प्रदेश अध्यक्ष बनवासी लाल कंछल ने व्यापारियों क...