सोनभद्र, मार्च 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्थानीय नगर के जामा मस्जिद में रविवार देर शाम हाफिज शादाब रजा मिस्बाही ने कुरान तरावीह मुकम्मल कराई। तरावीह मुकम्मल होने के बाद जामा मस्जिद में मुस्लिम बन्धुओं ने शादाब रजा़ मिस्बाही को फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया। इस दौरान जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रमज़ान कादरी ने फरमाया कि रमजान उल मुकद्दस का महीना बड़ा बरकती महीना होता है। इसमें हम सब जितनी इबादत करें उतनी कम है। इस पाक महीने में कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें और अल्लाह हमें कुरान सुनाने की और सुनने की तौफीक अता फरमाए। वहीं जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद ने कहा कि हम मुसलमानों को चाहिए कि रमजान मुकद्दस के महीने में ज्यादा से ज्यादा रोजे रखें और कुरान की तिलावत करें। चेयरमैन उस्मान अली ने कहा कि रमजानुल मुकद्दस का पाक महीना बड़ा ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.