सोनभद्र, मई 25 -- चोपन,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय रामलीला मैदान में रेलवे एसटी-एससी एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार की रात व्यापार मंडल चोपन और आदर्श नगर पंचायत चोपन के बीच खेले गए रोमांचक महामुकाबले में आदर्श नगर पंचायत चोपन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। नगर पंचायत चोपन की टीम का नेतृत्व अध्यक्ष उस्मान अली एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने किया। मैच की शुरुआत में व्यापार मंडल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर पंचायत चोपन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- सिरसी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज़, खेल भावना से गूंजा एपीजे अब्दुल कलाम प्ले ग्राउंड मैच अंतिम क्षणों तक बेहद रोमांचक ...