चोपड़ा बाजार में नि:शुल्क डेंटल जांच शिविर आयोजित
पूर्णिया, जून 10 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार स्थित न्यू ऐज पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को एक दिवसीय नि:शुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपोलो डेंटल केयर, चोपड़ा बाजार के चिकित्सक डॉ. अमिताभ सक्सेना एवं जीएनएम दीपिखा कुमारी ने करीब 150 बच्चों के दांतों की जांच की तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। विद्यालय की प्राचार्या नेहा मुखर्जी ने बताया कि विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बनमनखी अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों में भी ऐसे शिविर लगाकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाती है और आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। यह भी पढ़ें- चोपड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.