पूर्णिया, मई 27 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड संख्या-10 स्थित चोपड़ा बाजार में सड़क पर जलजमाव की समस्या से राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश के बाद सड़क पर जमा गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी से उठ रही बदबू के कारण राहगीरों को नाक पर रूमाल रखकर चलना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं, युवतियों एवं बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद सिंह के कपड़ा दुकान से महेश अग्रवाल के घर तक सड़क किनारे नाला निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है।...