चेम्सफोर्ड, मई 29 -- करियर को खतरे में डालने वाली एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) चोट से उबरने के बाद भारतीय महिला बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने 54 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। चेम्सफोर्ड में हुए मैच के बाद यास्तिका भाटिया ने कहा कि उन्हें अपने करियर को शून्य से शुरू करना पड़ा। यास्तिका को पिछले साल विशाखापत्तनम में भारत के वनडे विश्व कप की तैयारी शिविर के दौरान बाएं घुटने में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी से यादगार वापसी की। भारत ने इस मैच को 38 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में शानदार शुरुआत की। यह भी पढ़ें- T20 WC से पहले टीम इंडि...