नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की चोटिल ऑलराउंडर जेस जोनासेन की जगह महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के लिए ब्रिस्बेन हीट टीम में शामिल किया गया। जोनासेन को कूल्हे में चोट लगी है, जिसके चलते वह आगामी सत्र से बाहर हो गई हैं। फ्रेंचाइजी ने कहा कि ब्रिसबेन हीट महिला बिग बैश लीग के लिए अपनी टीम में भारतीय क्रिकेटर यास्तिका भाटिया का स्वागत करता है। भाटिया चोटिल ऑलराउंडर जेस जोनासेन की जगह डब्ल्यूबीबीएल में खेलेंगी और सिडनी थंडर के साथ होने वाले मुकाबले के लिए इस सप्ताहांत सिडनी में टीम से जुड़ेंगी। ब्रिसबेन हीट के कोच मार्क सोरेल ने कहा कि हमें जेस की कमी खलेगी, लेकिन यास्तिका को ऑस्ट्रेलिया और एलन बॉर्डर फील्ड में खेलने का अच्छा अनुभव है। हमें उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगी।...