चोक नालियों से सड़कों पर बह रहा है सीवेज
आजमगढ़, जून 26 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। मानसून की दस्तक से पहले बिलरियागंज नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। नगर के राहुल नगर, भगतपुर, रहमत नगर, खास बाजार, शिवनगर और एकराम नगर समेत कई मोहल्लों में नाले और नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह फैली गंदगी और जाम नालियां सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति बयां कर रही हैं। मानसून पूर्व नालों और नालियों की समुचित सफाई न होने से नगरवासी संभावित जलजमाव को लेकर चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि नगरपालिका क्षेत्र में 256 सफाई कर्मचारियों की तैनाती होने के बावजूद वार्डों में नियमित सफाई नहीं होती और न ही समय से कूड़े का उठान किया जाता है। इसके चलते कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नवसृजित नगरपालिका में शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.