मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में उधार लिए गए चोकर के 2.70 लाख रुपये मांगने पर दबंगों ने दुकानदार के ऊपर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकानदार, उसके भाई और पिता को मारपीट कर घायल कर दिया, चाकू से भी हमला किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी मोनिस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मोहल्ले में ही चोकर की दुकान चलाते हैं। मोनिस ने पुलिस को बताया कि इकबाल और उसके भाई अबरार ने 2 लाख 70 हजार रुपये का चोकर उधार लिया था, जिसका भुगतान नहीं किया। मोनिस के अनुसार बीते 12 मार्च को रात करीब 9 बजे इकबाल और उसका बेटा अनस दुकान के पास खड़े थे। उसी समय मोनिस के भाई मोहसिन ने चोकर के पैसे मांग लिए। आरोप है कि इस पर इकबाल और उसके बेटे ने अन्य लोगों को बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.