बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में एक नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास की वारदात सामने आई है। आरोप है कि चाकलेट लेने गांव के चौराहे पर गई बालिका को आरोपी ने हाथ पकड़ लिया और खींच अपने साथ ले गया। झाड़ियों की तरफ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए बालिका ने शोर मचाया और किसी ने उसके चंगुल से छूटी। घटना की सूचना पाकर वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी तमजीर आलम निवासी दुधारा जनपद संतकबीरनगर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। टीम ने गुरुवार को आरोपी तमजीर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.