चॉकलेट मांगा तो मामा ने दे दी पिस्टल, बोकारो में गोली चलने से बच्चे की मौत
बोकारो, अक्टूबर 18 -- बोकारो में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मुहल्ले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन साल के बच्चे साहिल राज की गोली लगने से मौत हो गई। आरोप है कि बच्चे के सगे मामा राजेश कुमार ने उसे पिस्टल थमा दी थी। बच्चा उसे खिलौना समझकर खेलने लगा, तभी ट्रिगर दबने से गोली उसके सिर को भेदते हुए निकल गई।घटना के बाद फरार हो गया मामा घटना के बाद 21 साल का मामा मौके से फरार हो गया। मृतक की मां के अनुसार वह साहिल को दूध-रोटी खिला रही थी। इसी दौरान उनका भाई राजेश घर पहुंचा। मामा को देखकर बच्चे ने चॉकलेट मांगी। इस पर राजेश ने चॉकलेट नहीं खाने की बात कहते हुए खिलौना लाने की बात कही और उसे पिस्टल थमा दी। मां भी समझ नहीं पाई कि वह असली पिस्टल है। बच्चा उसे खिलौना समझकर खेलने लगा। इसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.