फतेहपुर, मार्च 5 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में चॉकलेट दिलाने के बहाने युवक ने मासूम के साथ कुकर्म किया। मासूम के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार को होली पर गांव में फाग हो रही थी, कार्यक्रम में पूरा गांव शामिल था। उसका छह वर्षीय पुत्र मोहल्ले के पड़ोसी बच्चों के साथ होली खेल रहा था, तभी मौके का फायदा उठा गांव का ही एक युवक आया और उसे चॉकलेट दिलाने का लालच देकर गांव से दूर जंगल स्थित विद्युत उपकेंद्र ले गया। बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंस उसके साथ अश्लीलता करते कुकर्म कर डाला। जब बच्चा चीखने चिल्लाने लगा तो उसे घर के पास छोड़ जान से मारने की धमकी देता चला गया। बच्चा डरा सहमा था,जिससे पूछा तो सारी घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि तहरीर मिली आरोपी के खिलाफ अभियोग ...