चैलेंजर ट्रॉफी में गोल्डी इलेवन चैम्पियन
कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में गोल्डी इलेवन ने जीत दर्ज कर खिताब जीता। टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जेके मैक्स इलेवन को 25 रन से पराजित किया।टीएसएच मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली जेके मैक्स इलेवन के सामने गोल्डी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज शर्मा ने 38 रन, राहुल कपूर ने 32 रन, शादाब ने 30 रन और डॉ. हरित कुमार ने नाबाद 22 रन बनाए। गेंदबाजी में जिमी चक ने 18 रन देकर 4 विकेट और शरीफ ने 26 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। जवाब में खेलने उतरी जेके मैक्स इलेवन की टीम 17.4 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मोहम्मद सैफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.