अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। मथुरा रोड स्थित श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में श्री राजेंद्र सिंह चैलेंजर ट्रॉफी सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की चेयरपर्सन मोनिका सिंह व प्रधानाचार्य डॉ. आईपी दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन दिवस पर दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बाउंड्री ब्लास्टर्स ने ठंडर टाइटन्स को 44 रन से हराया। बाउंड्री ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए, जिसमें यश वर्मा ने 63 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में ठंडर टाइटन्स की टीम 120 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला विकेट वारियर्स और स्काई किंग्स के बीच बेहद रोमांचक रहा। स्काई किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए, जिसके जवाब में विकेट वारियर्स ने भी 199 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। सुपर...