अमरोहा, फरवरी 13 -- गजरौला। आरएसीएल गियरटेक लिमिटेड द्वारा स्थापित चैरिटेबल हेल्थ सेंटर का डीएम ने शुक्रवार को शुभारंभ किया। शहर में नेशनल हाईवे किनारे संचालित आरएसीएल गियरटेक लिमिटेड में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि उद्योग देश की प्रगति का आधार हैं। देश की प्रगति में योगदान के साथ ही सामाजिक सराकारों के प्रति भी उद्योगों द्वारा किए जाने वाला कार्य सराहनीय है। इस दौरान एमडी गुरशरण सिंह, जगदीश केशवानी, मालिनी बंसल, नरिंदर पॉल कौर, प्रभ मेहर सिंह, प्रवीर कुमार, राकेश कपूर, अनिल शर्मा, एचआर हेड ब्रजेश राय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.