रांची, अप्रैल 23 -- रांची, संवाददाता। फर्जी चैरिटी के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले के आरोपी हरिहर सिंह रोड निवासी सैनविल श्रीवास्तव, उसका भाई मैनविल श्रीवास्तव और प्रीति सक्सेना के खिलाफ जांच पूरी करते हुए अनुसंधान पदाधिकारी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। दाखिल चार्जशीट पर अदालत ने जानबूझ कर धोखाधड़ी करना, फर्जीवाड़ा एवं आपराधिक साजिश रचने के आरोप में संज्ञान ले लिया है। यह चार्जशीट मांडर थाने में मार्च 2025 में दर्ज कांड संख्या पर की गई है। सैनविल मामले में न्यायिक हिरासत में है। इससे पूर्व दो फर्जीवाड़े में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। फर्जीवाड़े के आरोप में दोनों भाईयों के खिलाफ पहली बार सदर थाने में 22 फरवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन, खेल चलता रहा। वहीं, खेलगांव थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ 10 मार्च 202...