बरेली, मई 25 -- सेन्ट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को शहर के एक होटल में वार्षिक आम सभा एवं 'चैम्बर एक्सीलेंस अवार्ड 2026' समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों और व्यवसायियों को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शिंघल ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए संस्था हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ जल्द ही सेमिनार आयोजित कराने की बात भी कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि संस्था की एकजुटता ही उसे लगातार उन्नति के शिखर तक पहुंचा रही है। यह भी पढ़ें- चैम्बर एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में कई प्रतिभाएं सम्मान...