समस्तीपुर, फरवरी 16 -- समस्तीपुर | नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को मोतिहारी के पिपराकोठी से गिरफ्तारी किया है। इसमें कुछ अंतरराष्ट्रीय गैंग से भी जुड़े है। गिरफ्तार बदमाशों में तीन बदमाश नेपाल के रहने वाले हैं, वहीं चार बदमाश मोतिहारी के रहने वाले हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नेपाल देश के पारसा जिले के पोखरिया थाना के सबेत्रुआ गांव के बैधनाथ राय का पुत्र ढ़ेरी राय, भुलसी राय का पुत्र सुनील राय, मोटर राय का पुत्र हरिशंकर राय और मोतिहारी जिले के भेलाही थाना के आनंद सागर गांव का रामदेव राय का पुत्र मुकेश कुमार के अलावे इसी थाना क्षेत्र के आनंदगठ बेलम गांव का माधव पटेल का पुत्र मिट्ठू पटेल, पिपरिया का विश्वनाथ राय का पुत्र ब्रह्मदेव राय के अलावा पलनतर थाना के बबुईया...