हमीरपुर, दिसम्बर 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। 55वें दिन लखनऊ से बरामद कर लाए गए भाजपा नेता प्रीतम सिंह को सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में कड़ी निगरानी में रखा गया है। हालांकि वह चैन की नींद सो रहे हैं लेकिन उनकी सुरक्षा में मुस्तैद कांस्टेबल और दरोगा को रातें जागकर काटनी पड़ रही हैं। बीती रात दो दरोगा प्रीतम सिंह के साथ कमरे में ही मौजूद रहे। जबकि चार कांस्टेबल कमरे के बाहर ड्यूटी पर थे। रविवार को भी उनका मेडिकल चेकअप भी कराया गया, जिसमें वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। 19 अक्टूबर को कथित रूप से लापता हुए भाजपा नेता प्रीतम सिंह ने जनपद की पुलिस को जमकर छकाया। परिजन पुलिस पर उन्हें गायब करने और हत्या करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाते रहे। पुलिस के लिए 54 दिन से पुलिस की टीमें उनकी सुरागरसी में जुटी रही। दूसरी तरफ कोर्ट में...